सिंगरौली जिले के जयंत क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 24 घंटे में पूरे मामले का खुलासा कर दिया। मृतक की पहचान आशीष कुमार कुशवाहा (25 वर्ष) निवासी सरसवाहलाल जयंत के रूप में हुई है।
25 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवक सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।
Also Read
कैसे हुआ खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। एफएसएल और डॉग स्क्वाड की मदद से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बैढ़न भेजा गया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के कॉल डिटेल खंगाले, जिससे कई अहम सुराग मिले। पूछताछ में सामने आया कि घटना के दिन मृतक और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था।
पैसों के विवाद ने ली जान
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक आशीष कुशवाहा ने नूर हसन उर्फ मनिया से उधारी के पैसे मांगे थे। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और मृतक ने आरोपी की जेब में हाथ डाल दिया।
गुस्से में आरोपियों ने पिकअप वाहन को तेज गति से चलाया और चलते वाहन से मृतक को धक्का दे दिया। गिरने के बाद युवक वाहन की बॉडी से टकराया और उसका सिर पहिये के नीचे आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों, नूर हसन उर्फ मनिया (16 वर्ष), राजकुमार भुजवा (15 वर्ष) और छोटू कुमार कोल (24 वर्ष), को 26 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।



