सिंगरौली के आदर्श ग्राम पिपरा में जल संचय अभियान, 150 बोरी बंधान पूरा

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Friday, December 5, 2025 11:40 PM

Madhya Pradesh Jan Abhiyan Parishad
Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिंगरौली के जिला समन्वयक श्री राजकुमार विश्वकर्मा की उपस्थिति में नवांकुर संस्था नर्मदा सेवा समिति द्वारा आदर्श ग्राम पिपरा में जल संचय अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सामुदायिक भवन पर हुई इस गोष्ठी में जल संरक्षण, जल संचय और सामाजिक भागीदारी के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई।

जागरूकता रैली और जल संचय पर विशेष जानकारी

कार्यक्रम में जिला समन्वयक ने ग्रामीणों को बताया कि वर्षा जल का संरक्षण भविष्य के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने जल संचय के विभिन्न तरीकों, सामुदायिक प्रयासों और ग्राम स्तरीय गतिविधियों के महत्व को समझाया।

इसके बाद पंचायत के उपसरपंच श्री विद्यासागर बैश ने भी अपने विचार व्यक्त किए और जल संरक्षण को ग्राम विकास की पहली आवश्यकता बताया।

संस्था द्वारा गतिविधियों का क्रियान्वयन

कार्यक्रम समन्वयक रमेश कुमार गुर्जर ने नर्मदा सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियानों और गतिविधियों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। उन्होंने सभी नवांकुर सखियों के साथ मिलकर जल जागरूकता से जुड़ी गतिविधियाँ भी कराई।

 गर्र नाला में 150 बोरी बंधान का सफल आयोजन

गोष्ठी के बाद आदर्श ग्राम पिपरा के गर्र नाला में जल संचय कार्य के तहत 150 बोरी बंधान किया गया। यह कार्य सामुदायिक सहयोग और सामूहिक श्रमदान से सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे…

  • जिला समन्वयक : श्री राजकुमार विश्वकर्मा
  • सचिव, नर्मदा सेवा समिति : श्रीमती अमृता शर्मा
  • उपाध्यक्ष : अरविंद कुशवाहा
  • प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष : श्री राजित राम वैश्य
  • उपसरपंच : श्री विद्यासागर बैश
  • सचिव : श्री बृजेंद्र वैश्य
  • परामर्शदाता : रेनू शर्मा, सुरेखा गुप्ता
  • समस्त नवांकुर सखियाँ और वरिष्ठ ग्रामीणजन

सभी की उपस्थिति और सहयोग से यह जल संरक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp