Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Saiyaara Movie की सुनामी, बिना प्रचार के रचा इतिहास !

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 24 Jul 2025, 08:45 AM IST | 1 min read
Saiyaara Movie
Share:
Advertisement

Saiyaara Movie : बॉलीवुड की चमक-दमक में अक्सर भारी प्रमोशन और सुपरस्टार चेहरे सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार इस परंपरा को ‘सैयारा’ ने तोड़ दिया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस संगीत-रोमांटिक ड्रामा ने न केवल नई पीढ़ी के सितारों, अहान पांडे और मॉडल-से, अभिनेत्री बनी अनीत पड्ढा को सार्थक लॉन्च दिया, बल्कि दर्शकों की भावनाओं और बॉक्स ऑफिस दोनों पर तहलका मचा दिया है।

छह दिन में 132 करोड़, हिट फिल्मों की लिस्ट में शामिल

‘सैयारा’ ने केवल पांच दिनों में ही 132.25 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई कर ली थी, जबकि बुधवार को छठे दिन की शुरुआती प्रवृत्तियों के अनुसार, टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 132-134 करोड़ के बीच पहुंचने की उम्मीद है। वर्ल्डवाइड, फिल्म ने लगभग 179 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस प्रदर्शन के साथ, ‘सैयारा’ 2025 की शीर्ष पांच सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल हो चुकी है, ‘सिकंदर’ और ‘स्काई फोर्स’ जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ते हुए।

नए चेहरों का जादू, सोशल मीडिया पर भावुक सीन वायरल

फिल्म में अहान पांडे और अनीत पड्ढा की केमिस्ट्री, साथ ही मोहित सूरी की सिग्नेचर रोमांटिक ट्रीटमेंट की खूब तारीफ हो रही है। कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म के क्लाइमेक्स की बातें की, जहां वाणी (अनीत पड्ढा) अल्जाइमर्स के कारण अपने प्रेमी कृष (अहान पांडे) को याद नहीं रख पाती। हालांकि स्पॉयलर के बावजूद, इस भावुक अंत और दोनों कलाकारों की अदाकारी को शानदार रिस्पॉन्स मिला है।

Watch Saiyaara Movie

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886