90 के दशक की चर्चित VJ और टीवी होस्ट रूबी भाटिया ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें Bigg Boss 20 में आने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने परिवार और संतुलित जीवन को प्राथमिकता देते हुए इसे ठुकरा दिया।
एक समय भारतीय टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा रहीं Ruby Bhatia ने अपने करियर और निजी जीवन को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की हैं।
Also Read
BPL Oye और Filmfare Awards जैसे बड़े शो होस्ट करने वाली रूबी ने अपने करियर के चरम पर ही ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली थी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
हाल ही में The Quiet Stories Podcast में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें पॉपुलर रियलिटी शो Bigg Boss 20 में हिस्सा लेने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया।
क्या कहा Ruby Bhatia ने?
उन्होंने कहा
“मुझे Bigg Boss के लिए बुलाया गया था। पैसे बहुत ज्यादा थे, लेकिन मैंने मना कर दिया। मेरे घर पर दो छोटे बॉस हैं, उनकी देखभाल ज्यादा जरूरी है।”
उन्होंने आगे कहा कि
“हमें ज्यादा पैसे की जरूरत नहीं है। 40-50 हजार रुपये में हमारा घर आराम से चल जाता है। अगर मैं 3 महीने घर से दूर रहूं तो परिवार का संतुलन बिगड़ जाएगा।”
मां बनने के बाद बदली प्राथमिकताएं
रूबी ने बताया कि motherhood ने उनकी सोच पूरी तरह बदल दी। एक घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह एक एंकरिंग असाइनमेंट के बाद घर लौटीं और अपने बेटे को रोता हुआ देखा, तब उन्हें एहसास हुआ कि बच्चों के लिए उनकी मौजूदगी कितनी जरूरी है।
सोशल मीडिया बना नया करियर
रूबी भाटिया ने यह भी बताया कि अब वह सोशल मीडिया के जरिए काम कर रही हैं।
“मैं 12 घंटे की शूटिंग नहीं कर सकती। इसलिए मैंने सोशल मीडिया पर काम शुरू किया।”
उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार सादगी से जीता है और हर खर्च पर ध्यान देता है।





