Urjanchal Tiger
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

नैनीताल का नन्हा जादूगर ‘साहिल’ बना इंटरनेट सेंसेशन, आनंद महिंद्रा भी हुए मुरीद !

नैनीताल के नन्हे जादूगर साहिल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आनंद महिंद्रा ने उसकी प्रतिभा की सराहना करते हुए पढ़ाई और जादू की ट्रेनिंग में मदद की पेशकश की है।

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 07 Jun 2026, 09:29 AM IST | 1 min read
नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाने वाला नन्हा कलाकार साहिल सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
Share:
Advertisement

उत्तराखंड के नैनीताल की सड़कों पर जादू दिखाकर लोगों का मनोरंजन करने वाला एक छोटा बच्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। महज 5 से 7 साल की उम्र का यह बच्चा अपने जादुई करतबों और शानदार हाथ की सफाई से लोगों को हैरान कर रहा है।

करीब 2 मिनट 22 सेकंड के वायरल वीडियो में बच्चा सिक्कों और कंचों की मदद से ऐसे जादू दिखाता नजर आता है कि देखने वाले उसकी कला के कायल हो जाते हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोग बार-बार वीडियो देखकर भी उसकी ट्रिक समझ नहीं पा रहे हैं।

कौन है नन्हा जादूगर ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बच्चे का नाम साहिल है और वह उत्तराखंड के नैनीताल में सड़कों पर जादू दिखाकर अपनी आजीविका चलाने में परिवार की मदद करता है। उसकी आत्मविश्वास भरी प्रस्तुति और जादू की कला ने लोगों का दिल जीत लिया है।

आनंद महिंद्रा ने की मदद की पेशकश

वायरल वीडियो जब महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा तक पहुंचा तो उन्होंने भी बच्चे की प्रतिभा की खुलकर सराहना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा,

“यह लड़का बेहद प्रतिभाशाली है। क्या वह अभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है? मैं न सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं, बल्कि जादू में उसकी रुचि को भी बढ़ावा देना चाहता हूं। क्यों न वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ जादूगरों में से एक बने?”

महिंद्रा की इस पहल की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

प्रतिभा को मिल रही पहचान

सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि साहिल जैसे बच्चों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिले तो वे भविष्य में देश का नाम रोशन कर सकते हैं। कई लोगों ने सरकार और सामाजिक संगठनों से भी ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों की मदद करने की अपील की है।

इंटरनेट पर मिल रहा भरपूर प्यार

वीडियो वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने बच्चे की कला की प्रशंसा की है। कुछ यूजर्स ने उसे “भारत का भविष्य का महान जादूगर” बताया, तो कुछ ने उसकी शिक्षा और प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की मांग उठाई।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886