Gurugram, August 17, 2025. रविवार सुबह मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी हुई। यह घटना सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच सेक्टर 57, गुरुग्राम में हुई। तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर आए और घर के सामने 20 से ज्यादा गोलियां चलाईं। गोलीबारी के वक्त एल्विश यादव घर पर नहीं थे। घर पर उनकी मां मौजूद थीं। घटना के बाद, बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और इलाके को सील कर जांच शुरू की। फिलहाल कोई घायल नहीं हुआ है।
घटना कैसे हुई
पुलिस के अनुसार, तीन बाइक सवार बदमाशों ने रविवार तड़के करीब 24 राउंड फायरिंग की। पड़ोसियों के अनुसार, गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस गोलीबारी से लोग काफी डर गए। एल्विश के घर के बाहर लगी सीसीटीवी से पुलिस हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। गोलीबारी के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सेक्टर 56 थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई।
Also Read
Elvish Yadav कहाँ थे?
घटना के समय घर पर सिर्फ एल्विश की मां मौजूद थीं। एल्विश यादव घर पर नहीं थे। पुलिस ने घरवालों से पूछताछ की है, लेकिन अब तक गोलीबारी की वजह सामने नहीं आई है।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
5 लाइन में जाने पूरी घटना
- रविवार सुबह 17 अगस्त 2025 को घटना हुई।
- तीन बाइक सवार बदमाशों ने 20-24 राउंड फायरिंग की।
- कोई घायल नहीं हुआ।
- पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।
- घटना के वक्त घर पर एल्विश यादव नहीं थे।



