सिंगरौली में मंत्री सम्पतिया उईके ने किया पौधारोपण I“एक बगिया मां के नाम” अभियान

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, September 17, 2025 5:14 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली, 17 सितम्बर 2025/ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने बुधवार को प्राथमिक पाठशाला सिद्धखुर्द का दौरा किया। उन्होंने यहां “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर कार्यक्रम में भागीदारी की।

इस मौके पर सिंगरौली विधानसभा के विधायक राम निवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय भी मौजूद रहे। कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, वनमंडल अधिकारी अखिल बंसल और भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह ने भी पौधे लगाए।

मंत्री का संबोधन

पौधारोपण के बाद मंत्री सम्पतिया उईके ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत “एक बगिया मां के नाम” परियोजना शुरू की है।

मंत्री ने बताया कि इस योजना में स्व सहायता समूह की महिलाएं अपनी निजी भूमि पर फलदार वृक्षों की बगिया लगाएंगी। इससे उन्हें आय का नया साधन मिलेगा और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। उन्होंने खुशी जताई कि सिंगरौली जिला इस अभियान में प्रदेश में पहले स्थान पर है।

मौजूद अतिथि और ग्रामीण

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एसडीएम सृजन वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन और जनपद पंचायत बैढ़न के सीईओ अजीत बैरवा शामिल हुए।
ग्राम पंचायत के सरपंच गुलाब प्रसाद बैस, एकतीस चंद बैस, कमलेश बैस, भगवान दास शाह, कमला प्रसाद विश्वकर्मा, राजीत राम बैस, लक्ष्मण सिंह, नीरज चौबे और राजेश तिवारी मौजूद रहे।

इस कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाएं और ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

गुरुग्राम में AI इंजीनियर पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

गुरुग्राम में AI इंजीनियर पर गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोप, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

हरियाणा के गुरुग्राम से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय AI इंजीनियर ने कथित तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी और इसके बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस…

Read More

Leave a Comment

WhatsApp