Maruti Suzuki Fronx की कीमत घटी, GST 2.0 से मिला सबसे बड़ा फायदा !

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 24 Sep 2025, 10:42 AM IST | 1 min read
Share:

नई दिल्ली, 24 सितम्बर 2025 : Maruti Suzuki India Limited (MSIL) ने अपनी Nexa कारों पर GST 2.0 का लाभ लागू कर दिया है। कंपनी ने कारों की नई कीमतों की सूची जारी कर दी है। इसमें Fronx को सबसे ज्यादा फायदा मिला है।

Fronx कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पर कीमतों में 64,678 रुपये से लेकर 1.12 लाख रुपये तक की कमी आई है। 22 सितम्बर से लागू हुए नए GST सिस्टम का असर सीधे कारों की कीमत पर दिखा है।

GST 2.0 से कैसे घटी कीमत

पहले कारों पर 28% GST और 1% सेस लगता था। यानी कुल 29% टैक्स। नए GST 2.0 स्ट्रक्चर में Fronx अब सिर्फ 18% टैक्स स्लैब में आती है। सेस को हटा दिया गया है। इस वजह से लगभग 11% टैक्स बोझ कम हुआ और कीमतों में भारी गिरावट हुई।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

वैरिएंट-वाइज नई कीमतें (एक्स-शोरूम)

Maruti Fronx वैरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत
1.2 Sigma MT ₹7,58,500 ₹6,93,822
1.2 Delta MT ₹8,44,500 ₹7,72,488
1.2 Delta Plus MT ₹8,84,500 ₹8,09,078
1.2 Delta AGS ₹8,94,500 ₹8,18,225
1.0 Delta Plus Turbo MT ₹9,79,500 ₹8,95,977
1.0 Zeta Turbo MT ₹10,62,500 ₹9,71,899
1.0 Alpha Turbo AT ₹12,94,500 ₹11,84,116
1.0 Alpha Turbo AT Dual-Tone ₹13,10,500 ₹11,98,752
1.2 Sigma CNG MT ₹8,53,500 ₹7,80,721
1.2 Delta CNG MT ₹9,39,500 ₹8,59,388

कौन सा वैरिएंट सबसे सस्ता हुआ

  • एंट्री-लेवल 1.2 Sigma MT अब ₹6.94 लाख में मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹7.58 लाख थी।
  • सबसे बड़ा डिस्काउंट 1.0 Alpha Turbo AT ड्यूल-टोन पर है। इसकी कीमत 1.12 लाख रुपये घटी है। अब यह ₹11.99 लाख में उपलब्ध है।
  • CNG वैरिएंट पर भी ₹72,000 से ₹80,000 तक की कमी आई है।

ग्राहकों के लिए बड़ा फायदा

नए GST 2.0 नियम से Nexa कार खरीदारों को लाभ मिलेगा। खासकर उन ग्राहकों को जो Fronx Turbo या ऑटोमैटिक वैरिएंट लेने की सोच रहे हैं।

Advertisement

ADVERTISEMENT