मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध मैहर मंदिर में एक बार फिर VIP संस्कृति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जहां एक ओर प्रशासन ने VIP दर्शन पर रोक लगाई थी, वहीं दूसरी ओर मंत्री राधा सिंह के सीधे गर्भगृह में प्रवेश का मामला सामने आया है।
मंदिर परिसर में मौजूद आम श्रद्धालु लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, जबकि मंत्री बिना लाइन के सीधे दर्शन करती नजर आईं।
Also Read
आदेश और आदेश का सच ?
मिली जानकारी के अनुसार, एसडीएम द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किया गया था कि किसी भी प्रकार के VIP दर्शन की अनुमति नहीं होगी और सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से लाइन में दर्शन करना होगा।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
मैहर में वीआईपी दर्शन बंद थे। जनता लाइन में थी, मंत्री राधा सिंह सीधे गर्भगृह में। नियम सबके लिए बने थे, पर लागू कुछ पर ही हुए। लोकतंत्र मंदिर तक आया जरूर, पर अंदर जाते ही उसने जूते बदल लिए आम भक्त बाहर, खास अंदर … एसडीएम साहब का आदेश संलग्न है ध्यानार्थ @DrMohanYadav51 जी pic.twitter.com/FoZt0K5zOE
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) March 25, 2026
इसके बावजूद नियमों का पालन केवल आम लोगों तक ही सीमित रहा। मंत्री राधा सिंह का सीधे गर्भगृह में प्रवेश इस आदेश के विपरीत माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर भी उठे सवाल
इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कई यूजर्स ने वीडियो और तस्वीरें साझा कर प्रशासन और VIP व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
लोगों का कहना है कि जब VIP दर्शन पर प्रतिबंध है, तो फिर इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं।
View this post on Instagram



