Kuno National Park में भारतीय चीता ‘मुखी’ ने दिए पांच शावकों को जन्म

Shabana Parveen

Editor | Updated: 22 Nov 2025, 06:24 AM IST | 1 min read
Kuno National Park
Share:

मध्य प्रदेश के Kuno National Park से एक बड़ी खुशखबरी आई है। भारत में जन्मी मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन के अनुसार, मां और सभी शावक स्वस्थ हैं।

यह घटना भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ के लिए ऐतिहासिक मानी जा रही है। मुखी सिर्फ 33 महीने की है और वह अब पहली भारतीय जन्मी चीता बन गई है जिसने शावकों को जन्म दिया।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सफलता दिखाती है कि चीतों ने भारतीय वातावरण में खुद को अच्छी तरह ढाल लिया है। यह देश में चीतों की आबादी बढ़ाने और उनके संरक्षण के लिए बड़ा कदम है।

प्रोजेक्ट चीता के तहत भारत सरकार का लक्ष्य एक स्थायी और विविध चीता जनसंख्या तैयार करना है। मुखी के शावकों का जन्म इस दिशा में नई उम्मीद लेकर आया है।

ADVERTISEMENT