Urjanchal Tiger
शनिवार, 26 सितंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

कोयला-फ्लाई ऐश वाहनों पर RTO का शिकंजा, दो वाहन जब्त

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 26 Sep 2026, 08:52 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। परिवहन विभाग ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए अनियमितता पाए जाने पर दो वाहनों को जब्त कर थाना मोरवा में खड़ा कराया। खनिज, राजस्व एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वाले कोयला एवं फ्लाई ऐश वाहनों पर भी कार्रवाई की गई।

जिले में परिवहन नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग का ऑपरेशन प्रहार अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर गौरव बेनल के निर्देश एवं जिला परिवहन अधिकारी के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा मालवाहक और यात्री वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

अभियान के दौरान अनियमितता पाए जाने पर वाहन क्रमांक RJ14 GQ 3498 और BR02 GD 7542 को जब्त कर थाना मोरवा में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। खनिज, राजस्व एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर संचालित कोयला एवं फ्लाई ऐश वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। विभाग के अनुसार, सितंबर माह में अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 11 लाख 48 हजार रुपये का शासकीय राजस्व एकत्रित किया गया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

सड़क सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर

अतिवृष्टि और कम दृश्यता को देखते हुए RTO चेक पॉइंट सिंगरौली द्वारा मालवाहक एवं यात्री वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। समाजसेवियों के सहयोग से सड़क किनारे मौजूद आवारा पशुओं पर भी रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि रात और कम दृश्यता के दौरान वाहन चालकों को पशु दिखाई दे सकें और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

Advertisement

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से नशे से दूर रहने, बारिश के दौरान नियंत्रित गति से वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्रवाई में बाधा डालने, कर्मचारियों से अभद्रता करने अथवा ब्लैकमेलिंग जैसी गतिविधियों पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

Advertisement

ADVERTISEMENT
Advertisement