कोरियन पॉप स्टार और Jisoo तथा अभिनेता Seo In Guk ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में काम करने को लेकर दिलचस्प बयान दिया है। दोनों सितारे इन दिनों अपने नए के-ड्रामा Boyfriend on Demand के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या वे भविष्य में बॉलीवुड प्रोजेक्ट में काम करना चाहेंगे। इस सवाल पर Seo In Guk ने तुरंत जवाब दिया कि अगर मौका मिलता है तो वह जरूर बॉलीवुड में काम करना चाहेंगे।
Also Read
Jisoo ने भी इस बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा मौका मिलता है तो वह जरूर इस अनुभव को लेना चाहेंगी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्म निर्माताओं को उनके लिए अच्छे प्रोजेक्ट देखने चाहिए।
yash raj film, dharma production, red chillies entertainment, T-Series Film yok bisa yok ajak mereka😭 https://t.co/1gC4PxTLHP
— Lia🍀 (@Liaescake) March 5, 2026
बॉलीवुड का जिक्र आते ही भारतीय फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर कई लोग बड़े फिल्ममेकर्स से इस तरह के इंटरनेशनल कोलैब की मांग कर रहे हैं।
अगर कोरियन और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बीच ऐसा कोलैब होता है तो यह एशियाई मनोरंजन जगत के लिए बड़ा कदम साबित हो सकता है। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन फैंस को उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कोलैब देखने को मिल सकता है।




