IAS अफसरों का तबादला, सुखबीर सिंह होंगे लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Wednesday, July 2, 2025 12:52 PM

IAS अफसरों का तबादला, सुखबीर सिंह से होंगे लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव
Google News
Follow Us

विज्ञापन

राज्य सरकार ने मंगलवार रात को आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। सुखबीर सिंह को चुनाव आयोग से हटाकर लोक निर्माण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। संजीव कुमार झा अब राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। वे अभी राजस्व मंडल ग्वालियर के सदस्य हैं। सरकार काफी समय से बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी कर रही थी, लेकिन अभी तक सिर्फ शॉर्ट लिस्ट ही जारी हुई है। जिसमें तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के सचिव रघुराज एम आर सचिव श्रम होंगे‌।

सागर संभाग के आयुक्त बने अनिल सुचारी

सचिव सामान्य प्रशासन अनिल सुचारी को सागर संभाग का आयुक्त बनाया है। वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग के सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजस्व मंडल का सदस्य बनाया गया है। प्रमुख सचिव विवेक कुमार पोरवाल को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं अब खनिज संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव उमाकांत उमराव भी श्रम विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

देखें लिस्ट

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp