Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर दिया बड़ा बयान – Urjanchal Tiger
Urjanchal Tiger
बुधवार, 19 अगस्त 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Advertisement
Welcome Gift: 2,000 Reward Points

SBI BPCL Credit Card - Best Card for fuel!

बढ़ते तेल कि कीमत पर बचत !
SBI
Apply Now

Govinda ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, अफवाहों पर दिया बड़ा बयान

Neeraj Sahu

Author | Updated: 19 Jan 2026, 08:30 AM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Bollywood अभिनेता Govinda और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर पिछले कई महीनों से चल रही अटकलों पर अब खुद अभिनेता ने चुप्पी तोड़ दी है। सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट गलियारों में उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही थीं, जिसके बाद अब गोविंदा ने 19 जनवरी 2026 को सामने आकर अपनी बात रखी है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में Govinda ने साफ कहा कि वह अब इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि चुप रहने से लोग उन्हें “कमजोर” समझने लगे थे और उनके खिलाफ एक “गलत छवि” बनाई जा रही थी।

मेरे खिलाफ एक बड़ी साजिश चल रही है – Govinda

गोविंदा ने बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके आसपास कुछ लोग अनजाने में एक बड़ी साजिश का हिस्सा बनते जा रहे हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

उन्होंने कहा,
“जब हम चुप रहते हैं तो लोग समझते हैं कि शायद हम ही गलत हैं। इसलिए आज मैंने बोलने का फैसला किया। मुझे बताया गया है कि मेरे परिवार के कुछ लोग भी अनजाने में इस साजिश का हिस्सा बनाए जा रहे हैं।”

Advertisement

गोविंदा का मानना है कि शुरुआत हमेशा परिवार से होती है और बाद में यह बात समाज तक फैलती है।

फिल्मी करियर और अफवाहों पर भी बोले अभिनेता

अपने करियर को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी गोविंदा ने खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन यह उनकी खुद की पसंद है।

“लोग कहते हैं कि मेरे पास काम नहीं है, जबकि सच्चाई यह है कि मैंने खुद कई फिल्में ठुकराई हैं। मैं इसे लेकर कभी नहीं रोया,” उन्होंने कहा।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि जब कोई कलाकार बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो जाता है, तो कुछ लोग उसकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगते हैं।

सुनीता आहूजा को लेकर भावुक हुए Govinda

गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीता को लेकर कहा कि वह अक्सर उनके करियर को लेकर चिंतित रहती हैं, लेकिन उन्हें शायद यह एहसास नहीं है कि उन्हें भी इस पूरे घटनाक्रम में घसीटा जा रहा है।

“वह यह कभी नहीं सोच सकतीं कि उन्हें भी इस साजिश का हिस्सा बना दिया गया है। जैसे क्रिकेट में ओपनिंग बैट्समैन को मैदान में उतार दिया जाता है,” उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा।

मैं बस शांति चाहता हूं – Govinda

अपने परिवार और बच्चों को लेकर गोविंदा भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वह भगवान से सिर्फ यही प्रार्थना करते हैं कि किसी भी तरह की गलतफहमी दूर हो जाए।

“मैं चाहता हूं कि यह सब खत्म हो। मेरे बच्चे खुश रहें, परिवार में कोई गलतफहमी न रहे। मैं बस सुकून चाहता हूं,” उन्होंने कहा।

1987 में हुई थी शादी, दो बच्चों के हैं माता-पिता

गौरतलब है कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं…

  • टीना आहूजा, जिन्होंने 2015 में सेकेंड हैंड हसबैंड से बॉलीवुड में डेब्यू किया
  • यशवर्धन आहूजा, जो जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाले हैं

ADVERTISEMENT
Advertisement