नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में Vande Mataram गायन रोके जाने के आरोप के विरोध में सिंगरौली में भाजयुमो ने कैंडल मार्च निकाला। जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और राष्ट्रगीत के सम्मान को लेकर विरोध दर्ज कराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रगीत ‘Vande Mataram’ के गायन को बीच में रोके जाने के आरोपों के विरोध में सिंगरौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा कैंडल मार्च और विरोध प्रदर्शन किया गया।
Also Read
यह कार्यक्रम भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
इन भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी
इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और नेता शामिल हुए, जिनमें
- मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष सत्येंद्र भूषण सिंह
- भाजपा जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह
- देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम
- सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह
इसके अलावा ध्रुव सिंह, विक्रम सिंह, पूनम गुप्ता, विनोद चौबे, नीरज पांडे, सौरभ गुप्ता और प्रभांशु सराफ सहित बड़ी संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आरोप क्या है ?
भाजयुमो का आरोप है कि 15 अगस्त को कांग्रेस कार्यालय में वंदे मातरम का गायन चल रहा था, जिसे बीच में रोक दिया गया। संगठन ने इसे राष्ट्रगीत के सम्मान से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए विरोध दर्ज कराया।



