टायर दुकानदार की बेटी बनी बिहार टॉपर: वैशाली की सबरीन परवीन ने 492 अंक के साथ रचा इतिहास

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 में वैशाली की सबरीन परवीन और जमुई की पुष्पांजलि कुमारी ने 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया। संघर्ष और मेहनत की कहानी ने सभी को प्रेरित किया।

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 29 Mar 2026, 06:11 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा घोषित मैट्रिक परीक्षा 2026 के परिणाम में इस बार छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। वैशाली जिले की सबरीन परवीन ने 492 अंक (98.4%) हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

वैशाली की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान

वैशाली जिले के चेहरा कला प्रखंड के छौराही गांव की रहने वाली सबरीन परवीन ने यह उपलब्धि हासिल की है। वह उच्च माध्यमिक विद्यालय छौहारी की छात्रा हैं। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

 

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

संघर्ष और मेहनत की मिसाल

सबरिन परवीन की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और परिवार का संघर्ष है। उनके पिता मोहम्मद सज्जाद आलम पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट में एक छोटी सी टायर की दुकान चलाते हैं। सीमित आय के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।

सबरिन तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं और बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियां भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं।

ADVERTISEMENT