Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bigg Boss Season 19 : नया लुक, धमाकेदार थीम और AI का तड़का !

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 26 Jul 2025, 11:17 PM IST | 1 min read
Bigg Boss Season 19
Share:
Advertisement

Bigg Boss Season 19 नया लुक, धमाकेदार थीम और AI का तड़का ! का एलान हो चुका है और अब मेकर्स ने शो का नया लोगो भी रिलीज कर दिया है। इस बार बिग बॉस का लुक बिल्कुल अलग दिख रहा है। घर को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है और थीम में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेगा। इन सभी नई डिटेल्स ने फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज़ बढ़ा दिया है।

30 अगस्त से शुरू हो रहा है धमाल

बिग बॉस 19 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। इस बार की थीम पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से इंस्पायर्ड है, जिस वजह से ये सीजन सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। एक और खास बात यह है कि इस सीजन का ड्यूरेशन पहले से ज्यादा लंबा होगा।

सलमान खान की वापसी – नया लोगो, नई एनर्जी !

बिग बॉस का नाम सुनते ही खुद-ब-खुद फैंस के चेहरे पर एक्साइटमेंट आ जाती है! इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करते नजर आएंगे। नए लोगो को कई सालों बाद बदला गया है, जिससे शो को एकदम नई विजुअल आइडेंटिटी मिल गई है और फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है।

चैनल ने सोशल मीडिया पर नए लुक के साथ एक ऐलान पोस्ट किया है। कैप्शन में लिखा, “Countdown हो गया है शुरू, होगा chaos unlock soon! Stay tuned!”

अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि नया लोगो और बाकी बड़े बदलाव शो की खूबसूरती में और क्या चार-चांद लगाएंगे।

कई रंगों वाला नया लोगो

नया लोगो ब्लू, व्हाइट, यलो, पिंक, पर्पल और कई खूबसूरत रंगों का कॉकटेल है। यही लोगो शो में जोड़े गए बदलावों की नई पहचान बनेगा।

Advertisement

अब घरवालों को मिलेगा इविक्शन में बोलने का मौका!

इस बार शो में सबसे बड़ा ट्विस्ट ये है कि अब घर में कौन बाहर जाएगा, इस पर घरवालों की भी चली जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस का नया घर 20 अगस्त तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। फिलहाल, कंटेस्टेंट्स के नाम या उनकी एंट्री डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है। हालांकि ग्रैंड प्रीमियर की शूटिंग सलमान खान के साथ 27 अगस्त को होने की खबरें हैं।

तो बिग बॉस सीजन 19 लेकर आ रहा है ढेर सारा ड्रामा, नई थीम, नया लुक और और भी ज्यादा मस्ती! फैंस तैयार हो जाइए, क्योंकि बिग बॉस का नया धमाका बस शुरू होने वाला है!

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886