Bigg Boss 20 : ‘पहला पंच कौन मारेगा?’- एक छोटी बहस ने रोक दी पूरी फिल्म की शूटिंग, निरहुआ ने ऐसे सुलझाया मामला
बिग बॉस 20 में भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने एक दिलचस्प और मजेदार किस्सा साझा किया, जिसमें रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच हुए विवाद के चलते फिल्म की शूटिंग करीब 6 घंटे तक रुकी रही।
रियलिटी शो Bigg Boss 20 में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने एक पुराना किस्सा सुनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने बताया कि फिल्म गंगा जमुना सरस्वती की शूटिंग के दौरान रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच एक छोटी सी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया था।
Also Read
क्या था पूरा मामला?
एक फिल्म में रवि किशन और मनोज तिवारी पुलिस और चोर का किरदार निभा रहे थे । सीन में दोनों के बीच फाइट सीन शूट होना था….
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
लेकिन असली समस्या यहां से शुरू हुई की, दोनों कलाकार इस बात पर अड़ गए कि पहला पंच कौन मारेगा!
Advertisement
6 घंटे तक रुकी शूटिंग
- मनोज तिवारी का कहना था. “पुलिस आई है, तो पहला पंच पुलिस मारेगी”
- रवि किशन का तर्क था , “यह मेरा एरिया है, कोई मुझे पहले कैसे मार सकता है?”
- इसी बहस में पूरी शूटिंग लगभग 6 घंटे तक रुकी रही
निरहुआ ने ऐसे सुलझाया विवाद
भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) ने बीच में आकर कुछ इस तरह से समाधान निकाला। वे दोनों को एक साथ पंच मारने के लिए कहा, और खुद बीच में आकर पहला झटका लिया । इसके बाद फाइट सीन की शूटिंग शुरू हो सकी।
कौन सी फिल्म के सूटिंग में हुआ था बवाल !
- फिल्म का नाम : गंगा जमुना सरस्वती (2011)
- डायरेक्टर : हैरी फर्नांडिस
स्टार कास्ट
- रवि किशन
- मनोज तिवारी
- दिनेश लाल यादव (निरहुआ)
- रानी चटर्जी, रिंकू घोष, पाखी हेगड़े





