Urjanchal Tiger
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Bigg Boss 19 : अरमान मलिक बोले, अमाल मल्लिक का छोटा भाई

ब्यूरो कार्यालय

Author | Updated: 25 Nov 2025, 11:37 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Bigg Boss 19 का ग्रैंड फिनाले अब करीब दो हफ्ते दूर है और शो को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए इस रियलिटी शो के टॉप कंटेस्टेंट अपने-अपने समर्थकों से वोट की अपील कर रहे हैं। इसी बीच सिंगर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर अपने भाई और कंटेस्टेंट अमाल मल्लिक के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

अरमान मलिक बोले “सब जगह सुन रहा हूँ, अमाल मल्लिक का छोटा भाई”

अरमान मलिक ने मंगलवार को X (ट्विटर) पर लिखा कि पिछले कुछ दिन उनके लिए बेहद सुरियल रहे हैं। उन्होंने बताया:

“जहाँ भी जाता हूँ, लोग कहते हैं ‘अमाल मल्लिक का छोटा भाई’। लोग जिस तरह से अमाल को सपोर्ट कर रहे हैं, उसे देखकर दिल खुश हो जाता है। काश अमाल खुद ये प्यार देख पाता।”

अरमान ने आगे लिखा कि अमाल मल्लिक एक लीजेंड हैं और दुनिया को अब उनकी असल क़ाबिलियत पहचाननी चाहिए।

अमाल को ट्रॉफी घर लाने की बात पर दिया जोर

एक दिन पहले, अरमान ने अपने भाई को जीताने की अपील करते हुए लिखा:

“चलो अब ट्रॉफी घर लेकर आना है!!!”

Advertisement

अरमान की ये पोस्ट बिगग बॉस 19 के फैंस के बीच काफी चर्चा में है।

फैमिली वीक में मिला भाई का साथ

आपको बता दें कि अरमान मलिक फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस 19 हाउस में कुछ समय के लिए गए थे। इस दौरान उन्होंने अमाल से घर के बदलते माहौल और रिश्तों के बारे में बात की।

उन्होंने तान्या की उनके बारे में कही गई बातों पर नाराजगी जताई और इसे “एंटी-अरमान” बताया। साथ ही अमाल को सलाह दी कि वह तान्या से दूरी बनाए रखें क्योंकि उनका अचानक बदला रवैया ठीक नहीं लग रहा।

हाउस में आखिरी समय में दोनों भाइयों ने एक म्यूज़िकल जैम सेशन भी किया, जिसे सभी हाउसमेट्स ने एन्जॉय किया।

फिनाले को लेकर उत्साह चरम पर

फिनाले में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और अमाल मल्लिक को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस का सपोर्ट लगातार बढ़ रहा है। अरमान मलिक की पोस्ट के बाद अमाल के पक्ष में माहौल और मजबूत होता दिख रहा है।

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886