सीधी में रिश्वतखोर ASI कमलेश त्रिपाठी रंगे हाथों पकड़ा गया !

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, August 31, 2025 8:41 AM

Bribe-taking ASI Kamlesh Tripathi caught red-handed in Sidhi!
Google News
Follow Us

Advertisement

मध्य प्रदेश, सीधी जिले के मझौली थाने में लोकायुक्त टीम ने एक ASI कमलेश त्रिपाठी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस विभाग में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

खबर विस्तार से

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में लोकायुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई कमलेश त्रिपाठी रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।लोकायुक्त निरीक्षक उपेंद्र दुबे ने पूरी जानकारी देते हुए बताया।

टेकर गांव के पंकज तिवारी ने एएसआई के खिलाफ शिकायत की थी। पंकज के चेक सत्यापन के मामले की जांच ASI कमलेश त्रिपाठी कर रहे थे। जांच के लिए उन्होंने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

Bribe-taking ASI Kamlesh Tripathi caught red-handed in Sidhi!
सीधी में रिश्वतखोर ASI कमलेश त्रिपाठी रंगे हाथों पकड़ा गया !

पंकज तिवारी ने लोकायुक्त से शिकायत की। इसके बाद टीम ने जांच शुरू की। शनिवार को पंकज तिवारी  ASI कमलेश त्रिपाठी को 20 हजार रुपये देने पहुंचे।

लोकायुक्त टीम मौके पर पहुंच गई। ASI कमलेश त्रिपाठी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। बाद में आरोपी को सीधी सर्किट हाउस ले जाकर आगे की कार्रवाई की गई।

लोकायुक्त की कार्यवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp