Video : मेरठ टोल प्लाजा पर सेना जवान की बेरहमी से पिटाई, 4 गिरफ्तार

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 18 Aug 2025, 02:28 PM IST | 1 min read
Army jawan brutally beaten up at Meerut toll plaza, 4 arrested
Share:

उत्तर प्रदेश के मेरठ से सामने आई एक सनसनीखेज घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। रविवार रात मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के भुनी टोल प्लाजा पर भारतीय सेना के जवान कपिल और उनके भाई शिवम के साथ टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बेरहमी से मारपीट की।जिसमें करीब 10 लोग कपिल को लात-घूंसों और डंडों से मारते हुए साफ दिख रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कपिल, जो जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं, छुट्टियां बिताकर अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे। जाम और लंबी गाड़ियों की कतार के चलते जब उन्होंने टोल कर्मचारियों से जल्दी निकलने का अनुरोध किया, तो बातचीत विवाद में बदल गई। टोल कर्मचारियों ने उनको घेरे में लेकर जमकर पीटा। उनके भाई शिवम ने भी उनका बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई।

मेरठ पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई में आए। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर FIR दर्ज कर चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने पुष्टि की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी जांच और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ADVERTISEMENT