Mumbai LTT- Gorakhpur Godan Express : मुंबई से गोरखपुर जा रही गोदान एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि ट्रेन मुंबई से चली थी और महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास पहुंची। इसी बीच गोदान एक्सप्रेस (मुंबई एलटीटी-गोरखपुर) के आखिर में लगेज कोच में अचानक आग लग गई।
#WATCH | Maharashtra | A massive fire broke out in two bogies of the Godan Express at Nasik Road railway station. More details awaited. pic.twitter.com/QmQNF4iUvN
Also Read
— ANI (@ANI) March 22, 2024
New EditionRead Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
आग लगने की जानकारी मिलते ही एहतियात के तौर पर ट्रेन के बाकी हिस्से को डिक्की से अलग कर दिया गया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना दोपहर 3 बजे की है। इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं है। मौके पर दमकल की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है।
ये भी पढे – सिंगरौली मे BHEL कंपनी बनाएगी 1600MW के सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट



