सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही सीएचपी क्षेत्र में आदिवासी युवक के साथ हुई मारपीट के मामले ने अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब दो महीने पुरानी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद ही पुलिस हरकत में आई, जिससे उसकी भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।
देखे आदिवासी युवक की बेरहम पिटाई का वायरल वीडियो-
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के निगाही सीएचपी क्षेत्र में आदिवासी युवक की पिटाई का मामला अब पुलिस की कार्यशैली पर सीधा सवाल बन गया है। हैरानी की बात यह है कि करीब दो महीने तक यह मामला दबा रहा और जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में सिक्योरिटी इंचार्ज एक युवक को हॉकी स्टिक से पीटता नजर आ रहा है। उक्त मामले मे अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मे जुट गई है। लोगों का मानना है कि अगर वीडियो वायरल नहीं होता, तो शायद यह मामला भी फाइलों में दब जाता।






