छपा मारने गई पुलिस की गाड़ी लेकर भागा गांजा तस्कर !

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Wednesday, April 29, 2026 7:51 AM

Google News
Follow Us

Advertisement

अंबिकापुर में पुलिस छापेमारी के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई है। गांजा तस्कर के घर रेड मारने पहुंची पुलिस की गाड़ी ही आरोपी लेकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में वाहन बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम

सोमवार शाम करीब 7:30 बजे कोतवाली पुलिस की टीम, प्रशिक्षु डीएसपी निशांत कुर्रे के नेतृत्व में सतीपारा इलाके में रहने वाले गांजा तस्कर मुकेश नामदेव के घर पहुंची।

पुलिस ने अपना बोलेरो वाहन (CG 03 A-1050) घर के पास खड़ा किया और अंदर छापेमारी के लिए घुस गई। इसी दौरान ड्राइवर की जेब से वाहन की चाबी गिर गई, जो इस पूरी घटना की वजह बनी।

छपा मारने गई पुलिस की गाड़ी लेकर भागा गांजा तस्कर !

पुलिस को घर में घुसते देख आरोपी मुकेश नामदेव छत से कूद गया। जमीन पर गिरी चाबी उठाकर वह सीधे पुलिस की गाड़ी में बैठा और मौके से फरार हो गया।

जब पुलिस बाहर निकली तो वाहन गायब था, जिससे हड़कंप मच गया।

जानिए कैसे पकड़ाया आरोपी ?

पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी वाहन लेकर भागते हुए नजर आया। इसके बाद टीम ने पीछा करते हुए राम मंदिर रोड तक आरोपी का पता लगाया।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रशिक्षु डीएसपी का मोबाइल भी वाहन में छूट गया था, जिससे लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली।

आखिरकार पुलिस ने आरोपी मुकेश नामदेव को वाहन समेत पकड़ लिया और राहत की सांस ली।

Singrauli News : मझोली के जलखाता तालाब पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, CSR फंड से करा रहा है Adani Group, पंचायत ने नहीं खर्च की सरकारी राशि

सिंगरौली, 27 जून 2026। Singrauli के ग्राम पंचायत मझोली में जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से चल रहे जलखाता तालाब के गहरीकरण एवं जीर्णोद्धार कार्य को लेकर समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर प्रशासन ने आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया…

Read More

WhatsApp