सिंगरौली में दो भाइयों को बंधक बनाकर मारपीट।

By: Om Prakash Shah

On: Friday, April 24, 2026 3:46 PM

Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दो सगे भाइयों को बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने और जबरन पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप लगा है।

पीड़ित विवेक गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें और उनके भाई को दो दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया, मोबाइल से जबरन पैसे ट्रांसफर कराए गए और जान से मारने की धमकी दी गई।पीड़ित के मुताबिक, यह विवाद ‘बंसल सेल्स’ में वर्किंग पार्टनर के तौर पर काम करने के दौरान मुनाफे और हिस्सेदारी को लेकर शुरू हुआ। आरोप है कि 14 मार्च की शाम बाजार में विकास बंसल, मनोज बंसल और उनके साथियों ने उन्हें घेरकर हमला किया, जिसके बाद दोनों भाइयों को बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया।

जबरन ट्रांसफर कराए 3.21 लाख रुपए-पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके मोबाइल से करीब 3.21 लाख रुपए जबरन ट्रांसफर करा लिए और निजी सामान भी छीन लिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार को सामने आया है, जिसमें मारपीट और बंधक बनाए जाने की घटनाएं साफ दिखाई दे रही हैं।

मामला दर्ज- गंभीर आरोपों और सीसीटीवी साक्ष्य के बावजूद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(b), 115(2) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है, जिसे लेकर निष्पक्ष जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

Singrauli News: गजराबहरा सीमांकन मामले पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, अतिक्रमण हटाने की खबर को बताया भ्रामक

सिंगरौली, 19 जून 2026। Singrauli जिले के ग्राम गजराबहरा में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रकाशित एक समाचार पर प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। नायब तहसीलदार, वृत्त खनुआ, तहसील सरई के अनुसार एक स्थानीय समाचार पत्र…

Read More

WhatsApp