दिल्ली मेट्रो में युवती को मारी गई लात, वायरल वीडियो देख भड़के लोग,सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

By: UTN Hindi ।। Digital Team

On: Sunday, January 18, 2026 8:30 AM

Delhi Metro Viral Video
Google News
Follow Us

Advertisement

दिल्ली मेट्रो से जुड़े वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं, लेकिन इस बार सामने आया वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है। वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि मेट्रो के दरवाजे पर खड़ी एक युवती को पीछे से आई महिला अचानक लात मार देती है, जिससे वह संतुलन खोकर बाहर गिर जाती है।

लात मारने का वीडियो देख लोग रह गए दंग!

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि ट्रेन स्टेशन पर खड़ी है और गेट खुले हुए हैं। इसी दौरान एक महिला अचानक उछलकर युवती को जोरदार लात मारती है। युवती सीधे मेट्रो से बाहर गिर जाती है। कुछ सेकंड के लिए माहौल तनावपूर्ण हो जाता है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वह सबको चौंका देता है।

गिरने के बाद भी मुस्कुराती दिखी लड़की

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि लड़की खुद को संभालकर दोबारा मेट्रो में चढ़ जाती है और उसी महिला के साथ हंसते हुए बात करने लगती है। यही वजह है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को स्क्रिप्टेड बता रहे हैं।

क्या वायरल होने के लिए रचा गया था ड्रामा?

लोगों का मानना है कि यह पूरी घटना पहले से प्लान की गई थी।वीडियो में महिला लात मारने से पहले कैमरे की तरफ देखती है और लड़की के चेहरे पर कोई डर नहीं दिखता। यही वजह है कि यूजर्स इसे “रील कल्चर” का खतरनाक उदाहरण बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर “घर के क्लेश” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
अब तक

  • 68 लाख से ज्यादा व्यूज
  • 11 हजार से अधिक लाइक्स
  • हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं।

लोगों ने कमेंट में लिखा कि मेट्रो जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में इस तरह की हरकतें बेहद खतरनाक हैं और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

दिल्ली मेट्रो को लेकर उठे सवाल

इस घटना के बाद एक बार फिर दिल्ली मेट्रो में रील बनाने, स्टंट करने और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने का मुद्दा उठ खड़ा हुआ है। कई यूजर्स ने DMRC से सख्त नियम लागू करने की मांग की है।

Singrauli News: गजराबहरा सीमांकन मामले पर प्रशासन का स्पष्टीकरण, अतिक्रमण हटाने की खबर को बताया भ्रामक

सिंगरौली, 19 जून 2026। Singrauli जिले के ग्राम गजराबहरा में कथित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रकाशित एक समाचार पर प्रशासन ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। नायब तहसीलदार, वृत्त खनुआ, तहसील सरई के अनुसार एक स्थानीय समाचार पत्र…

Read More

WhatsApp