Urjanchal Tiger
बुधवार, 18 नवंबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

Success Story : लाड़ली बहना योजना सविता की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करने में बनेगी सहायक

Shabana Parveen

Administrator | Updated: 01 Jun 2023, 08:43 PM IST | 1 min read
Share:
Urjanchal Tiger को Google पर पसंदीदा बनाएं

Google Search & News पर सबसे पहले ताज़ा अपडेट्स पाने के लिए फॉलो करें

Follow on Google

सिंगरौली 1 जून 2023।।  मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को चितरंगी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में चितरंगी विधानसभा के विधायक अमर सिंह ने स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित हितग्राही सविता यादव ने कहा कि परिवार चलाने की जिम्मेदारी महिलाओं की होती है। गरीब परिवार की महिला को हर माह एक हजार रुपए की सहायता मिलना बड़ी सहायता है। इससे हमारी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो जाएंगी। रोजमर्रा की जरूरतें जैसे सब्जी, दूध, दवाई, फल आदि के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

इससे बचत करके संकट के समय हम अपने परिवार की सहायता भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बहनों के लिए यह योजना लागू करके बहुत बड़ा उपकार किया है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद देती हूँ।

Advertisement

Google पर हमें फॉलो करें Google Preferred Sources में Urjanchal Tiger को शामिल करें
पसंदीदा बनाएं
ADVERTISEMENT