Urjanchal Tiger
सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

सवा लाख की मजदूरी नहीं मिली तो टॉवर पर चढ़ा युवक,क्षेत्र में मचा हड़कंप।

Om Prakash Shah

Author | Updated: 12 Oct 2026, 08:48 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में सोमवार को बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक ने टॉवर से कूदने की धमकी दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

मेहनत की कमाई नहीं मिलने से नाराज एक युवक ने सोमवार को ऐसा कदम उठा लिया, जिससे बरगवां थाना क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बकाया मजदूरी के भुगतान की मांग को लेकर 25 वर्षीय युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। जानकारी के मुताबिक, पाली-धरसड़ा गांव निवासी विजय पनिका खरकटा स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ा था। उसका आरोप है कि गोरबी की एक संविदा कंपनी ने उसकी करीब 1.25 लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया है। लंबे समय से बकाया राशि मिलने की मांग को लेकर नाराज युवक ने टॉवर पर चढ़कर अपना विरोध जताया। युवक के टॉवर पर चढ़ने और कूदने की धमकी देने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बरगवां पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश शुरू की। करीब तीन घंटे तक चले प्रयासों के बाद पुलिस युवक को नीचे उतारने में सफल रही।

Advertisement
Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886