Urjanchal Tiger
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

भक्ति संगीत से गूंजेगा रजमिलान, देवी जागरण में नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुति

Om Prakash Shah

Author | Updated: 16 Oct 2026, 06:34 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

सिंगरौली। जिले के रजमिलान के प्रतापपुर रोड पर कल भव्य देवी जागरण एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन में जय मां वैष्णो ग्रुप के कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।

जिले के रजमिलान स्थित प्रतापपुर रोड पर शनिवार, 17 अक्टूबर को भव्य देवी जागरण एवं आकर्षक झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रात 8 बजे से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन में भक्ति संगीत और देवी झांकी के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा। नवदुर्गा पूजन उत्सव समिति, रजमिलान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जय मां वैष्णो ग्रुप के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से भक्तिमय माहौल बनाएंगे। इसमें झारखंड के गायक राकेश दीपजल, मिर्जापुर के सुशील पागल, प्रयागराज की गायिका उषा उज्ज्वल और गायक महावीर जूनियर सहित अन्य कलाकार भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे।

रजमिलान के जनपद सदस्य हर्षित सिंह ‘रिशु’ एवं समाजसेवी उत्तम सिंह चन्देल ने क्षेत्रवासियों और समस्त श्रद्धालुओं का स्वागत-वंदन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

Advertisement

Ad
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मिश्रा पॉली क्लीनिक एवं नर्सिंग होम
मोतियाबिंद का आधुनिक मशीनों एवं अनुभवी सर्जन द्वारा सुरक्षित ऑपरेशन
डॉ. के. एल. पांडेय MBBS, MS नेत्र रोग विशेषज्ञ
☎ CALL NOW 6266601178
● बलियरी रोड, रामलीला मैदान के पीछे, बैढ़न, जिला-सिंगरौली (म.प्र.) 486886