Urjanchal Tiger
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 |

No Live TV Stream Available

Please check back later.

यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ बनी दर्शकों की पसंद, बॉक्स ऑफिस पर दिखा जबरदस्त उछाल

Neeraj Sahu

Author | Updated: 10 Nov 2025, 10:33 AM IST | 1 min read
Yami Gautam's film 'Haq' became the audience's favourite, saw a huge jump at the box office.
Share:
Advertisement

मुंबई। अभिनेत्री यामी गौतम की नई फिल्म ‘हक’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। शुरुआती दिनों में धीमी ओपनिंग के बावजूद, फिल्म ने अब अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और दर्शकों से लगातार पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।

सोशल मीडिया पर यामी के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शक उनकी परफॉर्मेंस को “कैरियर की बेस्ट एक्टिंग” बता रहे हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई में बीते कुछ दिनों में लगभग 40% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो इसके बढ़ते वर्ड-ऑफ-माउथ का सबूत है।

यामी गौतम ने फिल्म की सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा ..

“‘हक’ की सफलता किसी गिमिक या फाउल-प्ले की वजह से नहीं है, बल्कि दर्शकों के सच्चे प्यार की वजह से है। हमने बिना किसी बड़े प्रमोशन के यह फिल्म बनाई और लोगों की सच्ची प्रतिक्रिया ने हमें आगे बढ़ाया।”

Yami Gautam's film 'Haq' became the audience's favourite, saw a huge jump at the box office.
Yami Gautam’s film ‘Haq’ became the audience’s favourite, saw a huge jump at the box office.

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘हक’ को वर्ड ऑफ माउथ प्रमोशन का सीधा फायदा मिल रहा है। यह फिल्म धीरे-धीरे सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बना रही है और कई जगहों पर शो हाउसफुल चल रहे हैं।

फिल्म में यामी गौतम के साथ कई नए चेहरे भी नजर आए हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। कहानी समाज से जुड़े एक गहरे मुद्दे पर आधारित है, जो दर्शकों के दिल को छू रही है।

Advertisement

फिल्म समीक्षकों के मुताबिक, ‘हक’ यामी गौतम के करियर की उन फिल्मों में से एक है जो न सिर्फ कमर्शियल रूप से, बल्कि कंटेंट के स्तर पर भी मजबूत साबित हो रही है।