सिंगरौली में ‘हाई टेंशन टावर’ का खतरनाक ट्रेंड!

By: Rakesh Kumar Vishwakarma

On: Monday, February 23, 2026 9:06 PM

सिंगरौली में ‘हाई टेंशन टावर’ का खतरनाक ट्रेंड!
Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली जिले में लगातार हाइटेंशन टावर को लेकर चर्चाएं तेजी से फ़ैल रही है। बीते कुछ दिनों में एक के बाद एक मामले सामने आए हैं। कभी कोई युवक टावर पर चढ़ जाता है। कभी कोई युवती। तो कभी कोई बुजुर्ग। लोग अपनी मांग मनवाने के लिए इस तरह का खतरनाक कदम उठा रहे हैं। इस ट्रेंड ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। यहां हाइटेंशन टावर पर चढ़कर जबरदस्ती अपनी बात को मनवाने के लिए ये कदम उठाये जा रहे हैं।

सिंगरौली जिले में हाई टेंशन टावर पर चढ़कर मांग मनवाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरई थाना क्षेत्र में 50 वर्षीय महिला अपने जेल में बंद बेटे से मिलने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई।

बेटे के वियोग में मां चढ़ी टावर पर

यहां अभी एक नया मामला चलकर सामने आया है की एक बुजुर्ग महिला हाइटेंशन टावर पर चढ़ने के लिए लाचार हो गई। यह मामला यहीं नही रुकता यहां एक मां अपने बेटे के वियोग में ऐसा कदम उठाया, जिससे वो पुनः अपने बेटे से मिल सके। यह पूरा मामला सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र चुनैईया नदी के पास का है। बताया जा रहा है की 50 वर्षीय बबली साकेत ने 3 महीने से जेल में बंद बेटे से मिलने और उसे छुड़ाने की मांग को लेकर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई।

पुलिस और ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के बेटे के खिलाफ दर्ज प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और कानूनी प्रक्रिया के तहत ही आगे की कार्यवाही संभव है। उसके बाद हाइटेंशन टावर पर चढ़ी महिला स्थानीय सरई नगर परिषद पार्षद प्रेम सिंह भाटी से फोन पर बातचीत व प्रशासन के मन मनोबल के कड़ी मसक्कत के बाद सही सलामत नीचे आई।

Singrauli Diesel Tanker Accident

सिंगरौली में डीजल टैंकर पलटा, डीजल भरने उमड़े ग्रामीण Video Viral

सिंगरौली: जिले के बैढ़न-बरगवां मार्ग पर शुक्रवार को डीजल से भरा एक टैंकर (Singrauli Diesel Tanker Accident) अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर बड़ी मात्रा में डीजल फैल गया, जिसकी सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बाल्टी,…

Read More

WhatsApp