सिंगरौली, नवानगर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए मारपीट के वीडियो के मामले में नवानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना 20 मार्च 2026 की बताई जा रही है, जिसका वीडियो 1 मई को सामने आया।
पुलिस के अनुसार, वीडियो में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच में पीड़ित की पहचान अन्नेलाल बैगा (40 वर्ष), निवासी घोरौलीकला के रूप में हुई।
Also Read
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ एनसीएल निगाही क्षेत्र में लकड़ी बीनने गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे स्क्रैप चोरी के आरोप में घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए हाकी से हमला कर दिया।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(b), 115(2), 351(3), 3(5) तथा एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मकरध्वज सिंह (55 वर्ष) और प्रदीप कुमार पटेल (50 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। उनके पास से घटना में प्रयुक्त हाकी और बंदूक भी जब्त की गई है।
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों का जिला चिकित्सालय बैढ़न में मेडिकल परीक्षण कराया गया और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
तीसरे आरोपी की तलाश
मामले में तीसरे आरोपी विनीत पाण्डेय की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
https://urjanchaltiger.in/news/singrauli-adivasi-yuvak-pitai-md-singh-case/198442/#gsc.tab=0



