सिंगरौली : जादू-टोने के शक में दो की निर्मम हत्या, दो घायल

Rakesh Kumar Vishwakarma

Author | Updated: 12 Feb 2026, 12:31 PM IST | 1 min read
सिंगरौली : जादू-टोने के शक में दो की निर्मम हत्या, दो घायल
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली । जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अंतरवा (लोहरा) गांव में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। यहां एक सनकी युवक ने अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपी ने अंधविश्वास में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी ने जादू-टोने के शक में इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही जियावन थाना प्रभारी निरीक्षक डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई।

आरोपी गिरफ्तार, घायलों को अस्पताल भेजा गया

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी छत्रपति सिंह गोड़ (20 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से धारदार हथियार भी बरामद किया गया है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

मृतकों और घायलों की पहचान

इस घटना में जिन दो लोगों की मौत हुई है, उनकी पहचान इस प्रकार है:

  • फुलकुमारी सिंह गोड़, पति गोरेलाल (50 वर्ष)
  • नारायण सिंह गोड़, पिता बलदेव सिंह (60 वर्ष)

वहीं हमले में घायल हुए लोग:

  • सुमित्रा सिंह, पति राजपति सिंह (40 वर्ष)
  • राम भजन सिंह, पिता बिहारी सिंह (35 वर्ष)

दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पारिवारिक कारण से पनपा शक

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की शादी करीब तीन वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती थी, लेकिन बच्चे की पेट में ही मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद आरोपी मृतक महिला और पुरुष पर जादू-टोना करने का शक करने लगा था। बताया जा रहा है कि इसी अंधविश्वास के चलते बुधवार देर रात उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

मौके से पूजा सामग्री बरामद

जियावन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को घर के अंदर से गिरफ्तार किया। बताया गया कि आरोपी हर किसी पर धारदार हथियार से हमला कर रहा था। पुलिस ने मौके से कई नारियल और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री भी बरामद की है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के बाद ही घटना के पूरे कारणों का खुलासा हो सकेगा। यह घटना एक बार फिर समाज में फैले अंधविश्वास के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है।

ADVERTISEMENT