सिंगरौली में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती, 9 वाहन जब्त, लाइसेंस निलंबन की तैयारी

The traffic police in Singrauli took major action, seizing the vehicles of nine drivers found driving under the influence of alcohol. License suspensions are also being planned. Learn the full story.

UTN Hindi ।। Digital Team

Author | Updated: 23 Feb 2026, 06:37 PM IST | 1 min read
Share:

सिंगरौली, 23 फरवरी 2026। सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सिंगरौली यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा 22 और 23 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 9 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।

रात में अलग-अलग स्थानों पर लगाया गया चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री (भापुसे) के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रजापति के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों निगाही मोड़, अमलोरी तिराहा और पुराने ट्रैफिक तिराहे पर औचक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 53 वाहनों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि शराब या अन्य मादक पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाने से मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और वाहन पर नियंत्रण कम हो जाता है, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

5 ट्रक और 4 कार चालकों पर कार्रवाई, वाहन जब्त

चेकिंग के दौरान 5 ट्रक और 4 कार सहित कुल 9 वाहनों के चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए। यातायात पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी वाहनों को जब्त कर लिया। अब इन मामलों को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी।

Advertisement

चालकों के लाइसेंस 6 महीने के लिए होंगे निलंबित

यातायात पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश के बाद सभी दोषी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को 6 महीने के लिए निलंबित कराने का प्रस्ताव जिला परिवहन कार्यालय को भेजा जाएगा। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क पर लापरवाही और नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर रोक लगाना है।

लगातार कार्रवाई से सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी

यातायात पुलिस द्वारा वर्ष 2025 में भी शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सख्त कार्रवाई का सकारात्मक असर देखने को मिला है और पिछले वर्ष की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

यातायात पुलिस की आम जनता से अपील

यातायात पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने से न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की भी जान सुरक्षित रहती है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी यातायात, उप निरीक्षक सवालिया रावत, सुरेश शुक्ला, आरक्षक प्रवेश, जितेंद्र, योगेंद्र सहित अन्य यातायात पुलिस कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

ADVERTISEMENT