सिंगरौली जिले में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों के पोषण और उत्साह को केंद्र में रखा गया।
जिले का मुख्य कार्यक्रम सीएम संदीपनी विद्यालय, हिर्रवाह में आयोजित हुआ, जहां बच्चों को विशेष रूप से खीर और पूड़ी परोसी गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी साफ झलक रही थी।
Also Read
मुख्य अतिथियों ने बच्चों संग बैठकर किया भोजन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह रहीं। उनके साथ सिंगरौली विधायक श्री राम निवास शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री ने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर भोजन किया और उन्हें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.
प्रशासनिक अधिकारियों की रही विशेष मौजूदगी
इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें
- अपर कलेक्टर संज़ीव पाण्डेय
- एसडीएम सुरेश जाधव
- डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की
- नगर निगम आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान
- तहसीलदार सविता यादव
- सीएसपी पीएस परस्ते
- जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह
- सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह
- जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर
- डीपीसी आर.एल. शुक्ला
- नगर निगम डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस
सहित विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बच्चों में दिखा देशभक्ति का उत्साह
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में समानता, सहभागिता और राष्ट्रीय भावना को मजबूत करते हैं।
सरकारी योजनाओं का जमीनी स्वरूप
विशेष मध्यान्ह भोजन योजना के माध्यम से सरकार का उद्देश्य बच्चों को पोषण के साथ-साथ शिक्षा से जोड़ना है। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर इस पहल ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।
urjanchaltiger.in पर पढ़ते रहें सिंगरौली से जुड़ी हर बड़ी और भरोसेमंद खबर।



