एड्स दिवस पर सिंगरौली में जागरूकता की नई लहर, न्यायाधीशों ने दी संवेदनशीलता की सीख

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 01 Dec 2025, 07:25 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसंबर 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खंडेलवाल की अध्यक्षता में यह आयोजन सम्पन्न हुआ।

जिले मे 1 दिसंबर की ठंडी सुबह… लेकिन सिंगरौली की गलियाँ इस दिन कुछ खास बनीं। हाथों में संदेश, चेहरों पर जागरूकता और कदमों में उद्देश्य—विश्व एड्स दिवस पर निकली जागरूकता रैली ने समाज को संवेदनशीलता का एक नया संदेश दिया।म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिंगरौली ने महिला जागृति सेवा संस्थान और सहारा मंच संगठन के सहयोग से जागरूकता रैली और विशेष शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम की अगुवाई माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा प्राधिकरण अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खंडेलवाल द्वारा की गई। रैली सिर्फ कदमों का सफ़र नहीं थी, बल्कि विचारों का आंदोलन थी। पोस्टरों, नारों और जनसंदेशों के बीच लोगों को बताया गया कि एड्स कोई कलंक नहीं, बल्कि जागरूकता और सही उपचार से नियंत्रित किया जा सकने वाला संक्रमण है।

शिविर को संबोधित करते हुए न्यायाधीश श्री मनोरम तिवारी ने बेहद महत्वपूर्ण बात कही—“उच्चतम न्यायालय के अनुसार एड्स पीड़ित व्यक्ति न केवल शासन की सभी योजनाओं का लाभ लेने का हकदार है, बल्कि उसे निःशुल्क विधिक सहायता भी प्राप्त होती है।” उनकी यह बात उपस्थित लोगों में कानूनी जागरूकता का नया प्रकाश लेकर आई। कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, श्रीमती रीता सिंह, टीपू खान, सुमित्रा सिंह, अभिषेक तिवारी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन शामिल रहे।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT