सिंगरौली। जिले के जियावन थाना क्षेत्र के चहली गांव में बीती रात एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। खेत में बनी छोटी-सी झोपड़ी, जहां 80 वर्षीय तेजा बैगा अपनी जिंदगी के आखिरी पड़ाव में शांति से रात बिताते थे, वही झोपड़ी अचानक आग का फंदा बन गई।
जानकारी के अनुसार तेजा बैगा रोज की तरह रात में खेत स्थित झोपड़ी में सो रहे थे। अचानक झोपड़ी में आग भड़क उठी। लपटें उठते देख आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि बुजुर्ग को सुरक्षित बाहर निकालना मुश्किल हो गया। जब तक ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला, तब तक उनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर जियावन पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



