अवैध रेत माफिया का दुस्साहस:ई-टीपी जांच रोकने चेकपोस्ट पर धावा, हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाया।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 24 Nov 2025, 02:52 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के जरहा रोड स्थित मुक्तिधाम चेकपोस्ट पर  सुबह रेत माफिया का हथियार लेकर पहुंचना पुलिस-प्रशासन के लिए नए खतरे की घंटी बन गया। वैध रेत जांच को रोकने के लिए बदमाशों ने न सिर्फ चेकपोस्ट पर हमला किया, बल्कि कर्मचारियों को खुलेआम चुनौती भी दे डाली।

सहकार ग्लोबल लिमिटेड के इंचार्ज मुकेश सिंह द्वारा वैढ़न थाना में दी गई शिकायत के अनुसार, कलेक्टर अनुमति से संचालित इस चेकपोस्ट पर हर वाहन के ई-टीपी की जांच की जाती है। एक बिना नंबर की हाईवा बालू से भरी हुई चेकपोस्ट से गुजर रही थी। कर्मचारियों ने रोककर ई-टीपी की मांग की, लेकिन चालक के पास कोई दस्तावेज़ नहीं थे। शक गहराने पर टीम ने गाड़ी को रोका। वाहन का नंबर HP66T3097 बताया जा रहा है। थोड़ी ही देर बाद हाईवा मालिक मनोज शाह, विनोद शाह, लाला शाह दो स्कॉर्पियो गाड़ियों और लगभग 10–12 लोगों के साथ चेकपोस्ट पहुंचे और अचानक कर्मचारियों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मारपीट, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह दावा भी किया—“यह इलाका हमारा है, रुकावट मत डालो… हम बालू निकालेंगे।” स्थिति बिगड़ते देख कर्मचारी किसी तरह मौके से बचकर निकले। कंपनी का आरोप है कि हमलावर अवैध रेत उत्खनन में लिप्त हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT