काम की ख़बर यहां सर्च करें

धरती आवा बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव का गूंजा बिगुल, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रथ किया रवाना

By: Om Prakash Shah

On: Wednesday, November 12, 2025 9:50 AM

Singrauli news
Google News
Follow Us

विज्ञापन

सिंगरौली। धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जनजाति गौरव रथ को कलेक्टर गौरव बैनल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जनजाति गौरव वर्ष पखवाड़ा के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में भ्रमण करेगा।

जनजातीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक “जनजाति गौरव रथ” बुधवार को सिंगरौली की धरती से रवाना हुआ। धरती आवा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर कलेक्टर गौरव बैनल ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर इस रथ को जन-जन तक पहुंचाने की शुरुआत की। यह रथ सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि जनजातीय संघर्ष, संस्कृति और बलिदान की चलती-फिरती झांकी है। इसमें भगवान बिरसा मुंडा, टाट्या मामा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, रानी दुर्गावती जैसे वीरों के जीवन, उनके त्याग और समाज के प्रति योगदान का जीवंत चित्रण किया गया है।

जनजाति गौरव रथ जिले के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनता को उनके गौरवशाली इतिहास से जोड़ेगा, साथ ही आदिवासी समाज के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी प्रदान करेगा।

कलेक्टर गौरव बैनल ने कहा 

“भगवान बिरसा मुंडा ने समाज के सम्मान और आजादी के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है। यह रथ हमारे अतीत की गौरवगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।”

Ads

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in

एक नज़र इधर भी ...

Singrauli Cyber Crime, Singrauli Police, Cyber Cell Singrauli, Online Fraud Refund, Rahul Kumar Soni, Cyber Fraud News, Cyber Helpline 1930, Digital Fraud Recovery, Singrauli News, Cyber Security

June 2, 2026

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्थुआ में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई।

June 2, 2026

Singrauli Nagar Nigam has made trade license mandatory for traders

June 2, 2026

ग्राम पंचायत खैराही के अगरियान टोले में पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते प्रशासनिक अधिकारी।

May 31, 2026

जिला पंचायत सभागार सिंगरौली में आयोजित जन अभियान परिषद् की जिला स्तरीय प्रशिक्षण बैठक।

May 31, 2026

May 23, 2026