विधिक सेवा प्राधिकरण का सराहनीय अभियान,कानून की जानकारी से अपराध पर लगेगा अंकुश।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, November 11, 2025 6:23 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। न्याय की जानकारी अब समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। इसी मिशन के साथ सिंगरौली जिले में “न्यायोत्सव सप्ताह” की शुरुआत हुई है। यह अभियान सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अतुल कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज मनोरमा तिवारी ने बताया कि न्याय केवल अदालत तक सीमित न रहे, बल्कि हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बने। यही इस पहल का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानून की जानकारी पहुंचाना ही असली न्याय है। 9 नवंबर से 14 नवंबर तक जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को अपराधों से बचाव, कानून की समझ और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की सीख दी जा रही है।

मनोरमा तिवारी ने कहा ….

“अगर युवाओं को कानून की जानकारी समय रहते दी जाए, तो अपराध की जड़ें पनपने से पहले ही खत्म की जा सकती हैं।”

यह पहल न सिर्फ कानूनी जानकारी का प्रसार कर रही है, बल्कि युवाओं के भीतर एक “सजग नागरिक” बनने की भावना भी जगा रही है।

Tain Viral News

चलती ट्रेन के AC फर्स्ट क्लास कूपे को सजाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के बाद TTE सस्पेंड

सोशल मीडिया ( Social media ) पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद Indian Railways ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर (TTE) को निलंबित कर दिया है। मामला ट्रेन नंबर 11002 नांदिग्राम एक्सप्रेस के AC फर्स्ट क्लास…

Read More

WhatsApp