सिंगरौली। जिले के बरगवां क्षेत्र में लूट की वारदातों पर लगाम कसते हुए बरगवां पुलिस ने महज 72 घंटों के भीतर लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगवां पुलिस ने लूट के एक सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़ित शिवेंद्र कुमार तिवारी को रोककर न केवल उनका पर्स और नकदी छीनी, बल्कि डिजिटल लूट को अंजाम देते हुए आधार कार्ड के जरिए जबरन अंगूठा लगवाकर खाते से 4,500 रुपये भी निकलवा लिए। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कमलेश साकेत, सुमित और विकास को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से कुल 9,300 रुपये और दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों को जिला जेल पचौर भेज दिया है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



