सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन और खनिज विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कचनी रोड स्थित ई-चेक गेट से गुजरने वाले वाहनों की ऑनलाइन जांच के दौरान बिना ईटीपी पाए जाने पर खनिज विभाग ने चार वाहनों पर कार्रवाई की है।
जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। कचनी रोड स्थित ई-चेक गेट पर ऑनलाइन परीक्षण जांच के दौरान बिना ईटीपी संचालित चार वाहनों पर खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज विभाग ने वाहन क्रमांक MP66 H2022, MP66 ZH 8297, MP66 A4695 और CG29AJ1911 के खिलाफ ऑनलाइन ई-चालान जारी करते हुए कुल 5 लाख 95 हजार 600 रुपये का अर्थदंड प्रस्तावित किया है। संबंधित वाहन मालिकों को ऑनलाइन डिमांड नोटिस भी जारी किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल के नेतृत्व में खनिज निरीक्षक द्वारा समय-समय पर औचक निरीक्षण कर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



