मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान, क्विज में काजल बनीं नंबर-1

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 05 May 2026, 10:36 AM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के मेधावी प्रतिभागियों को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में गौरव बैनल ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 13 प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

जिला खनिज प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गौरव बैनल ने मेधावी प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता में चितरंगी की काजल पनिका ने पहला स्थान हासिल किया। नगर निगम सिंगरौली के राजेश कुमार शुक्ला दूसरे और देवसर के ज्ञानेंद्र अग्रहरी तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता 17 मार्च को आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई थी, जिसमें जिले भर से 1821 प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में जागरूकता और ज्ञान को बढ़ावा देती हैं तथा उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनती हैं।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT