सिंगरौली। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की गई।
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु आज जिला न्यायालय बैढ़न परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में जिला न्यायालय बैढ़न परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अतुल कुमार खंडेलवाल ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस प्रचार रथ के माध्यम से आमजन को लोक अदालत की जानकारी दी जाएगी तथा राजीनामा योग्य प्रकरणों के निपटारे हेतु प्रेरित किया जाएगा। आगामी नेशनल लोक अदालत में सभी प्रकार के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निपटारा किया जाएगा। विशेष बात यह है कि लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में पक्षकारों को संपूर्ण न्यायालय शुल्क (कोर्ट फीस) वापस की जाएगी।
Also Read
उक्त अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश श्री प्रिवेन्द्र कुमार सेन, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्रीमती कंचन गुप्ता, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री खालिद मोहतरम अहमद, पंचम जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार खरादी, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री धमेंद्र कुमार सोनी, सप्तम जिला न्यायाधीश श्री उमेश कुमार सोनी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री शिवचरण पटेल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोरम तिवारी सहित अनेक न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



