काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली मे 80 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी से पीट-पीटकर हत्या।

By: Om Prakash Shah

On: Tuesday, April 28, 2026 2:22 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरसर कोठार में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की उनके ही नाती द्वारा लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरसर कोठार में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की उनके ही नाती द्वारा लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 11 बजे आरोपी ओमप्रकाश कोल (30) ने अपने बाबा रजई कोल (80) पर अचानक हमला कर दिया। उस समय घर में केवल दोनों ही मौजूद थे, जबकि अन्य परिजन किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने लाठी से कई वार किए, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही चितरंगी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement