ऑपरेशन मुस्कान: जयंत पुलिस ने 17 वर्षीय बालिका को सीधी से सकुशल किया बरामद।

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 28 Apr 2026, 01:38 PM IST | 1 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली। जिले की जयंत पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्यवाही करते हुए एक 17 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया।

जिले की जयंत पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तत्परता दिखाते हुए एक नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। इस कार्रवाई को पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता का उदाहरण माना जा रहा है। फरियादिया (परिवर्तित नाम) निवासी जयंत थाना विंध्यनगर ने अपनी 17 वर्षीय पुत्री (परिवर्तित नाम) मीनाक्षी के अचानक घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी जयंत में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत विशेष टीम गठित कर तत्काल खोजबीन शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को थाना मझौली, जिला सीधी (मध्य प्रदेश) के देवई क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब किया। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT