सिंगरौली। जिले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना वैध अभिवहन पास रेत ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
जिले मे अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। जांच के दौरान बिना अभिवहन पास रेत ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर जब्त कर लिया गया। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के निर्देशन में खनि निरीक्षक अशोक मिश्रा की टीम ने कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MP66ZD8068 को रोका, जहां दस्तावेज जांच में अनियमितता सामने आई। इसके बाद टीम ने तत्काल वाहन को जब्त कर पुलिस चौकी जयंत में खड़ा करा दिया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि संबंधित वाहन के खिलाफ खनिज नियमों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Also Read
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



