भागवत कथा समापन पर भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Om Prakash Shah

Reporter | Updated: 28 Apr 2026, 01:02 PM IST | 0 min read
Share:
Advertisement

Fitelo Smart BMI Weight Scale

80% OFF

सिंगरौली जिले के चितरंगी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम फूल कसेई में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के समापन अवसर पर  विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी एवं उनके अनुज सुखेंद्र धर द्विवेदी ने किया।

जिले के चितरंगी ब्लॉक के ग्राम फूल कसेई में श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के समापन अवसर पर सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरु शीतलाधर द्विवेदी एवं उनके अनुज सुखेंद्र धर द्विवेदी ने किया। कथा समापन के साथ ही पूरे गांव में भक्तिमय माहौल छा गया। भंडारे में क्षेत्रभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और सभी ने अनुशासन के साथ प्रसाद ग्रहण किया। सेवा कार्य में जुटे स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डॉ. अशोक दुबे, विमलेंद्र तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस आयोजन को सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।

New Edition

Read Today's E-Magazine

Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.

ADVERTISEMENT