सिंगरौली। कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्य के लिए पहचाने जाने वाले वाणिज्यकर विभाग के आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव को पदोन्नति का तोहफा मिला है। उन्हें प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया।
वाणिज्यकर विभाग में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक संतोष कुमार यादव को पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया। संतोष कुमार यादव को प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर सिंगरौली कलेक्टर गौरव बैनल एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप ने उन्हें स्टार लगाकर सम्मानित किया और बधाई दी।
Also Read
कलेक्टर ने कहा कि पदोन्नति अधिकारी के कार्यकुशलता और समर्पण का परिणाम होती है। वहीं, आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप ने यादव के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और सभी ने यादव को बधाई दी।
Read Today's E-Magazine
Swipe through the complete digital edition of Urjanchal Tiger right on your screen.



