काम की ख़बर यहां सर्च करें

सिंगरौली में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे फैली सनसनी, हत्या की आशंका।

By: Om Prakash Shah

On: Friday, April 24, 2026 4:14 PM

Google News
Follow Us

Advertisement

सिंगरौली। जिले  के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदा गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध हालत में खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वर कोल के रूप में हुई है।

जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुदा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक का शव खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। मृतक की पहचान 35 वर्षीय भुवनेश्वर कोल के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने खेत में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच मे जुट गई है।

Om Prakash Shah

ओम प्रकाश शाह सिंगरौली जिले के निवासी हैं. पत्रकारिता में इनका अनुभव लगभग 7 साल का है. स्थानीय ख़बरों के साथ साथ जनसरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से लिखते हैं.
For Feedback - Feedback@urjanchaltiger.in
📢 Book Advertisement